राँची:: हटिया मज़दूर यूनियन के प्रांगण मे झारखंड नगर निकाय मज़दूर यूनियन की एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता यूनियन के अध्यक्ष कामरेड भवन सिंह ने की तथा संचालन महासचिव कामरेड प्रकाश टोप्पो ने किया। बैठक में बड़ी संख्या में निगम मज़दूर सफाईकर्मी ड्राइवर खलासी और हेल्पर शामिल हुए। बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया निर्णय नगर निगम में कार्यरत नियमित और संविदा मज़दूरों के बीच वेतन भत्ता और सेवा शर्तों में हो रहे भेदभाव को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।16 अगस्त को मज़दूरों द्वारा दिए गए अल्टीमेटम और 18 अगस्त तक वेतन असमानता दूर करने की माँग पर निगम प्रशासन की चुप्पी को मज़दूरों का अपमान और शोषण की नीति माना जाएगा जब तक समान वेतन और सम्मानजनक सेवा शर्तों की माँग पूरी नहीं होती आंदोलन जारी रहेगा।यह भी तय किया गया कि यदि 24 अगस्त तक माँगों पर कोई निर्णय नहीं हुआ तो 26 अगस्त निगम प्रशासन को हड़ताल का नोटिस दिया जाएगा।
स्थायी मज़दूरों को वेतनमान और भत्ते दिए जा रहे हैं जबकि उन्हीं कामों को करने वाले संविदा मज़दूरों को आज भी न्यूनतम मजदूरी से कम वेतन पर रखा गया है।निगम बार-बार लिखित और मौखिक आश्वासन देने के बावजूद अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।यूनियन अनिश्चितकालीन हड़ताल और निगम कार्य बहिष्कार का रास्ता अपनाया जाएगा यूनियन की मुख्य माँगें सभी नियमित और संविदा मज़दूरों के लिए समान काम का समान वेतन लागू हो।ड्राइवर खलासी हेल्पर औरसफाईकर्मियों को न्यूनतम 20754 मासिक वेतन दिया जाए।
إرسال تعليق