Celebrating the Real Spirit of Real India

झारखंड की महिलाओं ने खेल और आत्मविश्वास में दिखाया अपना जलवा


रांची: मोरहाबादी स्थित वूशु इनडोर स्टेडियम में अस्मिता पेंचक सिलाट लीग 2025-26 का आयोजन हुआ, जिसमें झारखंड के विभिन्न जिलों से 300 महिला खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।


उद्घाटन समारोह की मुख्य अतिथि डॉ. महुआ मांझी ने कहा, “महिला खिलाड़ियों का यह उत्साह देखकर गर्व होता है। ऐसे आयोजनों से लड़कियों में आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है।”


समापन समारोह में झामुमो विधायक रामसूर्या मुंडा ने विजेताओं को पदक और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा, “खेल सिर्फ शारीरिक क्षमता नहीं, बल्कि मानसिक दृढ़ता और टीम भावना का परिचायक हैं। इस तरह की प्रतियोगिताओं से हमारी युवा महिलाएं न केवल खेल में आगे बढ़ेंगी, बल्कि समाज में भी सशक्त भूमिका निभा सकेंगी।”



झारखंड पेंचक सिलाट संघ के अध्यक्ष किशोर मंत्री और सचिव डॉ. डॉली सिंह ने बताया कि खेलो इंडिया के तहत आयोजित इस प्रतियोगिता ने महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया। उन्होंने कहा कि इससे खिलाड़ी न केवल राज्य का नाम रोशन कर सकती हैं, बल्कि भविष्य में कोच या पेशेवर खिलाड़ी के रूप में करियर भी बना सकती हैं। इस खेल से लड़कियों का आत्मविश्वास बढ़ता है, टीम भावना विकसित होती है और यह आत्मरक्षा के लिए भी सहायक है।


आयोजन को सफल बनाने में संघ के अध्यक्ष किशोर मंत्री, सचिव डॉली सिंह, चीफ टेक्निकल डायरेक्टर और चेयरमैन बिजय कुमार लिम्बु, ऑर्गनाइजिंग अध्यक्ष शिफू विश्वजीत कर्मकार, संदीप लाल, गणेश कालिंदी, धनांतर कुमार, जमील अंसारी, शकील अंसारी, अब्दुल कादिर, शशि कुमार, मानसिंह, शबनम मिंज, तेजस्विनी खाती, दीपक कच्छप, सुरज, कृष्णा भगत, प्रिंस कुमार, अंजन राणा, राजकुमार, शुभम् कुमार, आरव गुरुंग, कुमकुम विश्वकर्मा, ललन कुमार सहित अन्य लोगों का योगदान रहा।

Post a Comment

أحدث أقدم