Celebrating the Real Spirit of Real India

सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए क्या करें महिलाएं 

आज बदलते समय में महिलाओं को कुछ साल पहले की तुलना में स्वस्थ और फिट रहने के लिए बहुत अधिक प्रयास करना पड़ता है क्योंकि अब उन्हें अपने घरों और कार्यस्थल के प्रबंधन की दोहरी जिम्मेदारियों की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।
स्वास्थ्य देखभाल 
1. प्रजनन उम्र वाली महिलाओं (18 से 50 वर्ष के बीच उम्र वाली महिलाएं) को नियमित रूप से अपना पैप स्मीयर टेस्ट कराना चाहिए। इसमें डॉक्टर ओपीडी में गर्भ के मुंह से कुछ कोशिकाओं को निकालता है और कैसर पूर्व और कैंसर कोषिकाआंे का पता लगाने के लिए इसे प्रयोगशाला में भेजता है।
2. अब सर्वाइकल कैंसर का टीका उपलब्ध है और सर्विक्स (गर्भाशय का मुंह) के कैंसर से बचने के लिए इसे लगा लेना चाहिए।
3. महिलाओं को रोजाना व्यायाम करना चाहिए और कम तेल वाले स्वस्थ और अच्छी तरह से संतुलित आहार का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा यदि उनके स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान विटामिन डी और कैल्शियम की कमी का पता चलता है तो विटामिन डी और कैल्सियम सप्लिमेंट भी लेना चाहिए।
4. 40 साल की उम्र के बाद महिलाओं को स्तन कैंसर को रोकने और इसकी जल्द पहचान में मदद करने के लिए नियमित रूप से मैमोग्राफी कराना चाहिए। इसके अलावा उन्हें नियमित स्व-स्तन परीक्षण भी करना चाहिए।
5. रजोनिवृत्ति के बाद महिलाओं को हड्डियों की ताकत की जांच करने के लिए नियमित रूप से बीएमडी (बोन मिनरल डेंसिटी) ख्हड्डी खनिज घनत्व} कराना चाहिए और हड्डियों के कमजोर पाये जाने पर डाॅक्टर इसके लिए मुंह से खाने वाली दवा दे सकता है।
6. सभी महिलाओं को रोजाना विषेशकर प्रसव के बाद योनि की मांसपेषियों को मजबूत करने के लिए  केगल्स व्यायाम करना चाहिए इससे गर्भाशय को नीचे आने से रोकने और मूत्र के रिसाव को रोकने में मदद मिलती है।


Post a Comment

أحدث أقدم