रांची। एक ओर जहां त्योहारी मौसम में उमंग और उत्साह का माहौल बना हुआ है, वहीं दूसरी ओर राजधानी रांची समेत पूरे राज्य का मौसम फिलहाल शुष्क बना हुआ है।
मौसम विज्ञान केंद्र, रांची ने पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया कि राज्य के दक्षिणी हिस्से — जैसे पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां — में 20 अक्टूबर को गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।
वहीं, 21 अक्टूबर को रांची और आसपास के इलाकों में भी आंशिक बादल छाए रहेंगे। शाम ढलते ही ठंड का अहसास बढ़ने लगा है और लोगों ने अब गर्म कपड़े निकालने शुरू कर दिए हैं।
राज्य के शेष हिस्सों में भी कहीं-कहीं बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिणी और मध्य भागों — जैसे रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो और खूंटी — में यह स्थिति 24 अक्टूबर तक बनी रह सकती है।
पिछले कुछ दिनों से राज्य में मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। सुबह के समय हल्का कोहरा और शाम ढलते ही सिहरन का असर महसूस किया जा रहा है।
मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि राजधानी रांची में मेघगर्जन के साथ आंशिक बादल छाए रहने की संभावना छठ पूजा तक बनी रहेगी। पर भी होगी झमाझम बारिश
Post a Comment