झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को उनके रांची स्थित आवास पर नजरबंद कर दिया गया है। यह कदम सदर डीएसपी के आदेश पर उठाया गया है। जानकारी के अनुसार, चंपाई सोरेन आज नगड़ी में रिम्स-2 जमीन विवाद को लेकर हलचल उत्पन्न करने वाले थे। इस कार्यक्रम नगड़ी मौजा हल बैल से खेत जोतने का कार्यकर्म पूर्व निर्धारित था जहाँ हजारों लोग प्रदर्शन करने के लिए जुटने वाले थे। लेकिन प्रदर्शन स्थल पर पहुंचने से पहले ही प्रशासन ने उन्हें उनके घर से बाहर जाने से रोक लिया।
रिम्स-2 जमीन विवाद एक संवेदनशील मुद्दा बन चुका है, जिस पर राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन लगातार निगाह बनाए हुए हैं। इसके मद्देनजर, चंपाई सोरेन समेत कई अन्य नेताओं को भी विवादित स्थल के पास जाने से रोका गया है। प्रशासन का कहना है कि अगर किसी भी स्थिति में शांति भंग करने की कोशिश की जाती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस बीच, प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ा दी है और पुलिस बल की तैनाती कर दी है। साथ ही, रांची शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षाबल भी तैनात किए गए हैं। प्रशासन ने यह भी बताया है कि अगर कोई संगठन या व्यक्ति माहौल बिगाड़ने की कोशिश करता है, तो उसे तत्काल गिरफ्तार किया जाएगा।
Post a Comment