Celebrating the Real Spirit of Real India

इस अनोखी बीमारी में आपका शरीर दैत्य की तरह महाकाय हो सकता है


आपने रामायण—महाभारत अथवा प्राचीन समय की कहानियों में उन  दत्यों या राक्षसों के बारे में पढ़ा —सुना होगा। इनके शरीर महाकाय होते थे। यह वास्तविकता है या कल्पना कहना मुश्किल है लेकिन वास्तव में हमारा शरीर राक्षस या दैत्य की तरह विशाल काय हो सकता है। यह दरअसल हमारे शरीर में बनने वाले हार्मोन का कमाल है। जब कुछ हार्मोन अधिक हो जाते हैं तो हमारे शरीर के विभिन्न् अंगों में असामान्य वृद्धि होने लगती है। 
ये हार्मोन पिट्यूटरी ग्रंथि से उत्सर्जित होते हैं। जब पिट्यूटरी ग्रंथि में ट्यूमर हो जाते हैं तो इस ग्रंथि से कुछ हार्मोन बहुत अधिक निकलते हैं। हार्मोन असंतुलन के कारण मनुष्य का आकार बहुत बड़ा हो जाता है। अविवाहित महिलाओं के स्तन से दूध, महिलाओं के चेहरे पर बाल, महिलाओं के शरीर पुरूषों की तरह हो जाते हैं। ऐसी ढेर सारी असमान्य विकृतियां उत्पन्न होती है। आप इस वीडियो में फोर्टिस हास्पीटल के न्यूरो सर्जरी विभाग के निदेशक डा. राहुल गुप्ता से जानेंगे कि पिट्यूटरी ग्रंथि क्या है, इसका क्या महत्व है, इससे निकलने वाले हार्मोन का शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता है और अगर इस ग्रंथि में ट्यूमर हो जाए तो इलाज क्या है।  कि आखिर यह कैसे होता है और इसका इलाज क्या है।



 


Post a Comment

Previous Post Next Post