Celebrating the Real Spirit of Real India

झारखंड में 1 से 4 अक्टूबर तक भारी बारिश की संभावना


 

उत्तरी अंडमान सागर में बने निम्न दबाव का असर, कई   जिलों में बिजली गिरने और तेज हवाओं की चेतावनी


रांची :: झारखंड में अक्टूबर की शुरुआत भारी बारिश और खराब मौसम के साथ होगी। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि राज्य के विभिन्न जिलों में 1 से 4 अक्टूबर तक बारिश, 30–40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।

2 अक्टूबर को सबसे ज्यादा खतरा

मौसम विभाग ने बताया कि 2 अक्टूबर को राज्य के उत्तर-पूर्वी जिले — देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज — तथा इनसे सटे मध्यवर्ती हिस्सों में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है। इसके साथ ही तेज हवा और आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है।


⚠️ मौसम विभाग की चेतावनी


1 से 4 अक्टूबर तक झारखंड के विभिन्न जिलों में भारी बारिश।

30–40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

कई जिलों में बिजली गिरने का खतरा।

2 अक्टूबर को उत्तर-पूर्वी जिलों में सबसे ज्यादा असर।


3 अक्टूबर को भी खराब मौसम


विभाग के अनुसार 3 अक्टूबर को भी राज्य के कई हिस्सों में गर्जन-तड़ित के साथ बारिश होगी। खासतौर पर उत्तर-पूर्वी और उत्तरी मध्य भागों में भारी वर्षा की आशंका है।

Post a Comment

أحدث أقدم