ये नामी इंफ्लुएंसर है। इस इंफ्लुएंसर का नाम है — अपूर्वा मखीजा।
इसने कुछ समय पहले खुलेआम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अश्लील गालियाँ देकर हंगामा खड़ा कर दिया था। अब इसने फिर से विवाद खड़ा कर दिया है।
यह कह रही है कि 'दो रुपये के रोल के लिए मैं किसी के साथ नहीं सोऊंगी… लेकिन अगर दुबई का कोई शेख 10 से 15 करोड़ रुपये फेंक दे तो शायद मैं सोच सकती हूँ।'
अपूर्वा मखीजा दिल्ली की रहने वाली हैं। मणिपाल यूनिवर्सिटी, जयपुर से कंप्यूटर साइंस में B.Tech किया है। साल 2020 के लॉकडाउन में इन्होंने कंटेंट क्रिएशन शुरू किया। आज इनके इंस्टाग्राम पर 4.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं। 'द रिबेल किड' के नाम से मशहूर हैं।
लेकिन ये रिबेलियन सिर्फ फैशन या अट्टीट्यूड तक सीमित नहीं है। पहले भी समय रैना के शो में एक पार्टिसिपेंट के अश्लील सवाल पर इन्होंने डबल अश्लील जवाब दिया था, जिसकी वजह से इनके खिलाफ FIR भी दर्ज हुई थी। अब फिर एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ये कह रही हैं कि 10-15 करोड़ मिले तो शरीर बेचने पर सोच सकती हैं।
ये अकेली नहीं हैं। ये पूरा गैंग है —
• समय रैना — India's Got Latent
• रणवीर अल्लाहाबादिया — Parents से सेक्स पर कमेंट
• तन्मय भट्ट — All India Bakchod
• सेजल पवार — Male Dead Body के प्राइवेट पार्ट्स पर कमेंट
• हिमांशु जांगड़ा — 370 रुपये की बिरयानी पर बोला 'इन्वेस्ट किया है तो वसूल तो करूँगा'
• प्रणीत मोरे — लाइव शो में भद्दे कमेंट्स का हंसी से जवाब
ये सब स्टैंड-अप कॉमेडी के नाम पर गंदे जोक्स, भद्दी बातें, अश्लील कमेंट्स, रील्स, पॉडकास्ट और वीडियो के जरिए अश्लीलता फैला रहे हैं।
और सबसे दुख की बात ये है कि ये लोग सक्सेसफुल हैं। लाखों-करोड़ों कमाते हैं, नाम और शोहरत दोनों हैं। जबकि हमारे लाखों युवा रात-दिन पढ़ाई करते हैं, मेहनत करते हैं, सपने देखते हैं कि कुछ बनेंगे… तो इनके मुकाबले खुद को फेल समझते हैं।"
असली समस्या क्या है? समस्या ये है कि हम शर्म नाम की चीज को बेकार समझने लगे हैं।
370 रुपये की बिरयानी पर 'वसूल कर लूँगा' बोलना और 10-15 करोड़ में खुद को बेचने की बात करना आज 'बोल्ड' और 'कॉन्फिडेंट' माना जा रहा है।
ये सिर्फ इनकी कमाई नहीं है… ये हमारी आने वाली पीढ़ी की सोच को ज़हर दे रहा है। लड़कियों को लग रहा है कि शरीर बेचना भी एक ऑप्शन है। लड़कों को लग रहा है कि गंदगी बोलकर भी फेमस हुआ जा सकता है।
कहाँ जा रहा है हमारा समाज? क्या हम इतने गिर चुके हैं कि अब सब कुछ पैसे के लिए बिक सकता है?"
"तो दोस्तों, सवाल ये नहीं है कि अपूर्वा मखीजा ने क्या कहा। सवाल ये है कि हमारा समाज अब किस हद तक गिर चुका है।
ये वो इंफ्लुएंसर हैं जिन्होंने अश्लीलता को अपना ब्रांड बना लिया है। इनके पास फॉलोअर्स हैं, पैसा है, शोहरत है… लेकिन शर्म नाम की चीज नहीं बची है। अगर 10-15 करोड़ में शरीर बेचने की बात 'सोचने वाली' है, तो कल कोई 50 करोड़ देगा तो क्या बाप-माँ को भी बेच दोगी? जहाँ शर्म बिकती है, वहाँ इज्जत, संस्कार और मूल्य कुछ भी नहीं बचता।

Post a Comment