बोकारो, 13 अगस्त – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान और भाजपा बोकारो जिला अध्यक्ष जयदेव राय के नेतृत्व में मंगलवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत चास में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। धर्मशाला मोड़ से शुरू होकर भारत माता प्रतिमा स्थल चेक पोस्ट तक पहुँची इस यात्रा का नेतृत्व पूर्व विधायक बिरंची नारायण ने भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष एवं धनबाद प्रमंडल प्रभारी शशांक राज के साथ किया।
सैकड़ों कार्यकर्ता और विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्य हाथों में तिरंगा लेकर ‘भारत माता की जय’ के नारे लगा रहे थे। बिरंची नारायण ने कहा कि यह यात्रा देश के वीर जवानों को याद करने और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का माध्यम है। उन्होंने बताया कि 10 से 15 अगस्त तक चलने वाले इस अभियान के तहत 13 से 15 अगस्त तक घर-घर तिरंगा फहराया जाएगा।
यात्रा का मुख्य आकर्षण राफेल लड़ाकू विमान और ब्रह्मोस मिसाइल की झांकी रही। कार्यक्रम में रोहित लाल, धीरज झा, संजय त्यागी, ऋषभ राय, मुकेश राय, दिलीप श्रीवास्तव, कमलेश राय, रामलाल सोरेन, मथुर मंडल, परिंदा सिंह, एंजेला सिंह, विनोद कुमार, धर्मेंद्र महथा, हरीष सिंह, मनोज सिंह, अर्चना सिंह, विकास सिंह, अनिल सिंह और अमर स्वर्णकार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
إرسال تعليق